Monday, October 6, 2008

रिश्तें

कुछ बुझे अनसुलझे सवाल रहते है जिनका कभी कोई जवाब नहीं होता..कभी हम जवाब जानने की कोशिश नहीं करते तो कभी जानते हुए भी नहीं समझते.कभी समझते हुए भी नहीं मानते क्योकिं सच हमेशा कड़वा होता है..ये बात बिल्कुल सच है..क्योंकि कभी कभी सच को हम बर्दाशत नहीं कर पाते...दिल में दर्द होता है...और फिर लगता है कि ऐसी गलती हमने क्यों की..क्या हमारे साथ ही ऐसा होना था...इसी तरह के सवाल उठते है फिर एक बार लगता है कि भूल जाओ सब कुछ जो भी था एक बुरा सपना था....दिल बार बार एक ही सवाल करता है...क्या उसके जाने से दुनिया खत्म हो जाएगी...क्या उसके जाने से दुनिया बदल जाएगी...क्या उसके बाद कोई दुनिया नहीं. कुछ पल के लिए दुनिया उजाड़ सी लगती है..लेकिन समय हर बात की दवा होती है...ये भी सच है कि..समय के साथ रिश्तों पर धूल लगती जाती है...यादों भी पुरानी हो जाती है...लेकिन यादों पर धूल लगने से पहले ही अगर ऐसी यादों को दफन कर दिया जाए...तो रिश्तों के खत्म होने पर दुख नहीं होगा...हम रिशतों में खुद को बांधते है जब तक वह साथ होते है तब तक जिंदगी हसीन लगती है...लेकिन रिश्ते के टूटने पर बाद हर चीज बेगानी लगती है...ऐसे रिश्तों को बनाने से परहेज करना चाहिए जिनका परिणाम ना हो...

Saturday, September 20, 2008

मौत के बाद पीछे रह जाती है यादें

दिल्ली में शुक्रवार को जामिया नगर में दिल्ली पुलिस के जिस विशेष दस्ते ने संदिग्ध चरमपंथियों को पकड़ने के लिए छापा मारा, उस टोली की अगुवाई कर रहे थे दिल्ली पुलिस के सबसे जांबाज़ सिपाहियों में से एक, इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा। इस मुठभेड़ में दो संदिग्ध चरमपंथी मारे गए पर उनकी गोलियों का निशाना बने मोहन चंद शर्मा ने भी दिल्ली पुलिस और ज़िंदगी का साथ शुक्रवार की शाम को छोड़ दिया. दिल्ली के द्वारिका इलाके के ओम सत्यम अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम से ही मातम का माहौल था. शनिवार को जब दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा का पार्थिव शरीर वहाँ पहुँचा तो सैकड़ों आँखों से आंसू छलक पड़े. शुक्रवार को संदिग्ध चरमपंथियों की गोली का शिकार हुए दिल्ली पुलिस के इस राष्ट्रपति पदक प्राप्त इंस्पेक्टर के माँ-पिता को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका बेटा उनसे दूर हो गया है. 14 वर्ष की बेटी हिमानी बेसुध थी. पत्नी के पास आंसुओं में भीगा आंचल था. सामने पति का शव रखा था और बगल में डेंगू बुखार से जूझ रहा 13 वर्ष का बेटा देवांशु था जिसे तीन बोतल खून चढ़ाने के बाद अस्पताल से पिता को अंतिम विदाई देने आने का मौका मिला था.
जामिया नगर में हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध चरमपंथी मारे गए थे और एमसी शर्मा भी घायल हो गए थे जिनकी बाद में मौत हो गई मोहन चंद शर्मा के घर पर बड़ी तादाद में उनके प्रशंसक, मीडियाकर्मी, राजनीतिक लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस के उनके सहयोग इकट्ठा थे. नारों और जयकारों के बीच शव के आगे उनका बेटा असहाय सा चल रहा था. देवांशु की हालत ऐसी हो चुकी थी कि डेंगू और इस घटना ने उसको मानसिक और शारीरिक रूप से और कमज़ोर कर दिया था. संस्कार निभाने आया बेटा एक घंटे पिता के शव के पास रहकर वापस अस्पताल चला गया. शुक्रवार की मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस ने केवल एक सिपाही नहीं खोया है, एक पत्नी ने पति खोया है, माँ-पिता ने अंतिम दिनों का सहारा खोया है. दो बच्चों ने एक पिता खोया है जिससे उन्हें बेहद प्यार था, जिसपर उन्हें बेहद गर्व था. ..मुठभेड़ की चर्चा और मोहन चंद शर्मा की यादें कुछ समय तक ताज़ा रहेंगी और फिर समय का पहिया उनसे आगे निकलता चला जाएगा. पर किसी वारदात, मुठभेड़ या हिंसा में मरनेवाले कोई भी हों, पीछे बहुत कुछ अधूरा छोड़ जाते हैं. ज़िंदगी का यह सच मोहन चंद शर्मा के परिवार से भी जुड़ चुका है.

Saturday, August 30, 2008

सिक्का कहीं ढलता है कहीं चलता

अगर सिक्के को देखे और गहराई से इसके बारे में सोचे तो कई बाते हमारे सामने आएगी।कहीं ना कहीं हमें ये अपने जीवन से मेल खाता नजर आएगा।ठीक उसी तरह जिस तरह एक लड़की जन्म तो कहीं लेती है और जीवन कही और बिताती है।लड़की के जन्म के साथ ही तय हो जाता है कि एक दिन उसे अपने नैहर को छोड़ कर अपने पीहर जाना पड़ेगा।ठीक उसी तरह जिस तरह सिक्का ढलता तो कहीं है लेकिन चलता कहीं है।एक लड़की की कहानी भी यही होती है॥ मां बाप उसे अच्छे संस्कार में ढालते है पढ़ाते है समाज में खड़े होने लायक बनाते है और बाद में उसे किसी और के हाथों में सौंप देते है।लेकिन दुनिया की इस रीत में सभी बंधे है बेटी रुपी सिक्के को मां बाप अपने पास तो रखना चाहते है लेकिन समाज की मर्यादा के बंधन में वह ऐसा नहीं कर पाते।

Monday, August 4, 2008

राजनीति या स्वार्थ

अगर आज की राजनीति को देखा जाए तो इस बात का साफ साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजनीति ने अपना रुप बदल लिया है।हर पार्टी को बस चाहिए तो सत्ता और सत्ता की इस होड़ में वह ये ये भूलते जा रहे है कि वह जो कर रहे है वह सही है या गलत। उनके इस बात से कोई मतलब नहीं कि वह गरिमा के खिलाफ जा रहे।मतलब है तो सिर्फ सत्ता से।मिल जाए बस चाहे उसके लिए किसी भी तरह के हतकंडे अपनाना पड़े।सत्ता के लालचियों को इस बात से भी मतलब नहीं कि देश के आम लोगों के इस पर क्या असर पड़ रहा है।संसद जैसी जगह को भी धूमिल करने में इनहे कोई गुरेज नहीं तभी तो संसद में नोट दिखाने में इनहे काफी खुशी मिली। इस बात से वह जो साबित करना चाहते

Saturday, August 2, 2008

उलझन.

दिल में बहुत सी बाते उठती है बहुत से लोग हमारे चारों तरफ है लेकिन फिर भी अकेलेपन का एहसास होता है हर समय लगता है कि कहीं कुछ कमी है। किसी की कमी है। लेकिन इस बात का पता नहीं चल पा रहा। जिंदगी में किसी के आने से जहां एक तरफ खुशियां आती है वहीं उसके बदलते व्यवहार से दिल दुखी भी होता है हर दम लगता है कि क्या मजबूर होकर वह मेरा साथ दे रहा है। एक तरफ परिवार है एक तरफ जिम्मेदारियों का हवाला देना क्या रिश्ते में दूरियां नहीं पैदा करता। अगर किसी को चाहों तो क्या उससे समय की उम्मीद करना गलत है।पल पल लगता है कि किसी रिश्ते की शुरुआत ही हम क्यों करते है क्या किसी भी रिश्ते में एक पक्ष को दबना या दुख उठाना ही पड़ता है। ये सारे सवाल दिल में उठते है जिनका कोई जबाब नहीं और जवाब दे भी तो कौन जिससे हमें उम्मीद होती है वह हमें समझ नहीं सकता या यू कहे कि हमें समझना नहीं चाहता।इसी कशमश में फंसा रहता है दिल। सवालो के ताने बाने में कही खो जाता है।और उदास होते हुए भी खुश रहने की कोशिश करता है क्या ऐसा करना गलत है अगर किसी को जज्बातों की कदर नहीं तो उसके लिए आंसू बहाना क्या सहीं है अगर व्यवहारिक होकर सोचे तो बिल्कुल गलत है लेकिन व्यक्तिगत होकर सोचे तो ये सारी बाते दिल को छूती हुई सी दिखती है हम चाहकर भी अपने आप को समझा नहीं पाते या यू कहे कि समझाना नहीं चाहते क्योकि हमारे मन में रिश्ते के खत्म होने का डर हमेशा रहता है लेकिन क्या किसी के लिए जिंदगी को भूला देना और खुद को भूला देना ठीक है किसी की बातों को दिल से लगाना ठीक है जबकि आप के दिल और दिमाग में जंग छिड़ी हो और आप सोच ना पा रहे हो कि क्या करें किसे क्या जवाब दे।दिल के साथ जाए या दिमाग का साथ दे।ये दोनों ही बाते हमे दुखी करती है लेकिन फिर भी वहीं सोचते है जो हमे सूकून दे।भले ही सच्चाई कुछ और ही क्यों ना हो लेकिन हम अपने आप को संतुष्ट करने के लिए बहुत कुछ करते है बहुत कुछ सोचते है।और फिर भी सवालों से घिरे रहते है।मन में उठते ख्यालों को हम रोक नहीं सकते।लेकिन सोचसोच कर रो भी तो नहीं सकते। क्योंकि रो कर भी क्या फायदा जिंदगी में हमे अकेले ही रहना है कोई नहीं जो समझे हमेशा साथ निभाएं दर्द को समझे और दुख में साथ दे।एक ही चींज रहती है हमेशा साथ तो वो है यादें क्योंकि इन पर अपना अधिकार रख सकते है वो हमसे दूर नहीं जाती और ना ही हमे दुख पहुंचाती है हमेशा देती खुशियां जो की हमें पुरानी बाते यादे ताजे करने में हमारी मदद करती है वो यादे जो कभी हमारी जिंदगी थी।जिसने हमें जिंदगी के नए अनुभवों से रुबरु कराया था वह है ये यादें अगर थामना है किसी का दामन तो थामों उनका जो तुमहे समझे तुम्हारी भावनाओं को समझो कभी तुमसे अलग होने की बात ना करें।कभी किसी तरहा के एक्सक्यूज ना दे।क्योंकि रिश्तों में एक्सक्यूज दुख देते है खासकर यदी आप किसी रिश्ते में अपना सब कुछ दे लेकिन वह आप को समझे ना।किसी भी रिश्ते को कभी भी पैसे से तोल कर नहीं देखना चाहिए क्योंकि पैसें भावनाओं से बढ़कर नहीं होते। पैसों से हम किसी की भवनाएं खरीद सकते तो शायद हम कभी दुखी नहीं होते।क्योंकि जब भी हम दुखी होते तो भावनाओं को खरीद लेते। इस तरह से जिंदगी में कभी भी दुख ना आता और हम हमेशा खुश रहते।लेकिन हकीकत इससे बहुत दूर है।हम किसी के बारे में सोचते है और उम्मीद को पूर ना होते हुए दुखी होते है।हमारी दुख की वजह भी हम ही होते है क्योंकि हम अपनी जिंदगी किसी के चारों तरफ समेट लेते और बाकी चीजों पर चादर डाल देते है।हम अपने आप को दुखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।अगर हम किसी को इतनी अहमियत ही ना दे की हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचने का मौका ही नहीं मिलेगा।लेकिन ऐसा होता नहीं हम वहीं काम करते है जो हमें दुखी करता है।और हम दुखी होते हुए भी खुश रहते है। लेकिन अब मन समझने से भी नहीं समझता।हर पल एक उदासी रहते है कि काश कभी किसी को अपना ना माना होता काश कभी किसी को अपना ना कहा होता तो शायद इतना मन उदास नहीं होता।जीने की उम्मीद रहती और खुशियों का आगंज होता लेकिन अब कुछ रह गया है तो यादों का कारवां एक तरफ तो जी करता है कि पीछे पलटकर देखू लेकिन फिर दिल कहता है कि पीछे पलट कर दिखने से भी क्या फायदा क्योंकि फिर ऐसा नहीं हेगा इसका भी क्या भरोसा।लेकिन अब दिल को समझाने का मन नही करता बस अब ठहरने का मन करता है।सब कुछ हाथ से निकल गया।क्या सोचा क्या हो गया।जो दिल के पास था आज वह दिल के दूर हो गया।अब मै उसे दिल के पास लाना चाहिए या नहीं कुछ समझ में नहीं आ रहा। किस तरफ जांउ कोई रास्ता सामने नहीं आ रहा हर तरफ एक अजीब सी खामोशी है लेकिन अब मै इस खामोशी को खोलना नहीं चाहती।मुछे परेशान करेंगी और मैं इस बात को सोचकर दुखी भी होंगी लेकिन अब मेरे पास कोई तचारा नहीं अब मुझे इस बात को समझना चाहिए की वो मेरा नहीं और ये बात समझकर अपने को उससे अलग कर देना ही उसके और मेरे लिए ठीक होगा।अपने आप को संभालने में थोड़ा वक्त तो जरुर लगेगा।लेकिन कोई काम मुश्किल नहीं।उसको उसकी जिंदगी में खुश रहने दो और हमेशा के लिए अलविदा कह दो।य़ायद ये तुम्हारे और उसके दोनों के लिए अच्छा रहेगा॥उसको कोई फर्क नहीं पड़ता तुमं दुखी रहो या परेशान हो।उसे क्या मतलब शायद तुम ही भावनाओं के भंवर में डूबकी लगा रही हो उसे कोई फर्क नहीं पड़ता उसकी जिंदगी मेरे बिना भी खुशहाल है तो मै अपने आप को उससे अलग क्यों ना कर दूं।आज ये फैसला लेना मुश्किल हो रहा है। लेकिन मैं यहीं दूआ कर रही हूं कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे की मै अपने आप को उससे अलग कर सकूं।खुश हूं कम से कम उसकी जिंदगी तो बर्बाद नहीं होगी।वह तो खुश है ये ही सोच सोच कर खुश हो जाउंगी। अब कुछ नहीं बचा हमारे रिश्ते में जिसे संजो के रखा जाए।बस बचीं है तो यादों का कारवां जिसे सोचकर ही अब अपने को संभालूंगी।अलविदा कह रही हूं

Thursday, July 17, 2008

यादें

यादें हमारा पीछा कभी नहीं छोड़ सकती हम हमेशा ही यादों के भवसागर में गोते लगाते रहते है। यादों के साथ बहुत कुछ जुड़ा होता।इंसान को चाहे हम भले ही भूल जाए लेकिन यादों को हम कभी नही भूल पाते है यादें हमें बहुत कुछ दे जाती है।बहुत कुछ सीखा जाती है कभी तो ये हमें हंसा जाती है तो कभी आंखो को नम भी कर देती है।हम क्यों यादों में खोते है।सोचने पर यहीं जबाव आता है जिंदगी यादों के बिना अधूरी है।यादे पुरानी बातों की लड़ियों को पिरोने में हमारी मदद करती है।यादे कुछ ना देकर भी हमें बहुत कुछ दे जाती है।रिश्तों और यादों का साथ पुराना रिश्ता है हर रिश्ते के साथ कुछ अच्छी कुछ मीठी तो कुछ खट्टी यादे भी जुड़ी होती है।हम यादों रिश्तों को संजो कर रखने में हमारी मदद करती है।तो यादों को हमेशा साथ रखिए पता नहीं किस मोड़ पर आप को ये क्या दे जाए.

नाम की जरुरत

क्या कभी आपने ये महसूस किया कि नाम क्यों जरुरी है।नाम को पहचान मिलना क्यों जरुरी है।अगर नाम ना होता तो आप लोगों के बीच अपनी हस्ती को कैंसे लाते।इन सभी बातों को सोचने पर एक बात निकल कर आती है जिस तरह पानी की तरह हम जी नहीं सकते उसी तरह नाम के बिना हम अपनी पहचान नहीं बना सकते।हम नाम के नहीं बल्कि नाम हमारे आगे चलता है। पहचान के लिए तो नाम जरुरी होता है।लेकिन नाम का अपना भी महत्तव होता है।तभी तो शायद किसी का नाम सुनकर हम कह पड़ते है बड़ा अच्छा नाम है आखिर आपने कभी इस बात की ओर गौर किया नाम का व्यक्तिव पर क्या असर पड़ता है क्या कभी ये गौर किया कि हम तो मरकर ऊपर चले जाते है लेकिन नाम कभी नहीं मरता।मरने के बाद भी हमारी याद दिलाता है। तो फिर क्यों ना नाम रखते समय ध्यान रखा जाए। कहा जाता है जैसा नाम होता है वैसी ही हमाकी शख्सियत बन जाती है