Monday, January 19, 2009
जलापुरुष की स्वर्ण यात्रा
बीजिंग ओलंपिक में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने पूल से आठवां सोना निकालकर ओलंपिक के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करवा लिया इसके साथ ही हमवतन तैराक माइकल स्पिट्ज का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया...स्पिट्ज ने 1972 के ;म्यूनिख ओलंपिक में तैराकी ;के लिए सात गोल्ड मेडल जीते थे..जब पूल में तैराकी के लिए फेल्प्स उतरते है तो बाकी के स्विमर्स के होश उड़ जाते है...प्रतियोगिता में हिस्सा;ले रहे बाकी के स्विमर्स सोना छोड़कर रजत और कांस्य के लिए ही तैरते है... 23 वर्षीय फेल्प्स जब स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते है,तो मछली की तरह तैरते हुए सोना लेकर ही ;वापस लौटते हैं तैराकी में मुकाबला सेकेंड के सौंवे हिस्से में होता है.. लेकिन फेल्प्स ;के जीत का फासला कई सेकेंड्स का होता है...फेल्प्स को तैराकी के हर इवेंट में महारत हासिल है... चाहे 100 मीटर बटरफ्लाइ, 200 मीटर बटरफ्लाइ, या 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हो...माइकल ने पूल में एक ऐसा इतिहास लिखा है जिसे दशकों तक बदल पाना मुश्किल होगा...ऐसा इतिहास जिसे सिर्फ और सिर्फ सुनहरी अक्षरों में लिखा गया है... एक ही ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल, यह सिर्फ खेल नहीं है, चमत्कार है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment