Monday, January 19, 2009

जलपुरुष की स्वर्ण यात्रा

बीजिंग ओलंपिक में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने पूल से आठवां सोना निकालकर ओलंपिक के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करवा लिया इसके साथ ही हमवतन तैराक माइकल स्पिट्ज का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया...स्पिट्ज ने 1972 के ;म्यूनिख ओलंपिक में तैराकी ;के लिए सात गोल्ड मेडल जीते थे..जब पूल में तैराकी के लिए फेल्प्स उतरते है तो बाकी के स्विमर्स के होश उड़ जाते है...प्रतियोगिता में हिस्सा;ले रहे बाकी के स्विमर्स सोना छोड़कर रजत और कांस्य के लिए ही तैरते है... 23 वर्षीय फेल्प्स जब स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते है,तो मछली की तरह तैरते हुए सोना लेकर ही ;वापस लौटते हैं तैराकी में मुकाबला सेकेंड के सौंवे हिस्से में होता है.. लेकिन फेल्प्स ;के जीत का फासला कई सेकेंड्स का होता है...फेल्प्स को तैराकी के हर इवेंट में महारत हासिल है... चाहे 100 मीटर बटरफ्लाइ, 200 मीटर बटरफ्लाइ, या 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हो...माइकल ने पूल में एक ऐसा इतिहास लिखा है जिसे दशकों तक बदल पाना मुश्किल होगा...ऐसा इतिहास जिसे सिर्फ और सिर्फ सुनहरी अक्षरों में लिखा गया है... एक ही ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल, यह सिर्फ खेल नहीं है, चमत्कार है

जलापुरुष की स्वर्ण यात्रा

बीजिंग ओलंपिक में अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने पूल से आठवां सोना निकालकर ओलंपिक के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करवा लिया इसके साथ ही हमवतन तैराक माइकल स्पिट्ज का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया...स्पिट्ज ने 1972 के ;म्यूनिख ओलंपिक में तैराकी ;के लिए सात गोल्ड मेडल जीते थे..जब पूल में तैराकी के लिए फेल्प्स उतरते है तो बाकी के स्विमर्स के होश उड़ जाते है...प्रतियोगिता में हिस्सा;ले रहे बाकी के स्विमर्स सोना छोड़कर रजत और कांस्य के लिए ही तैरते है... 23 वर्षीय फेल्प्स जब स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते है,तो मछली की तरह तैरते हुए सोना लेकर ही ;वापस लौटते हैं तैराकी में मुकाबला सेकेंड के सौंवे हिस्से में होता है.. लेकिन फेल्प्स ;के जीत का फासला कई सेकेंड्स का होता है...फेल्प्स को तैराकी के हर इवेंट में महारत हासिल है... चाहे 100 मीटर बटरफ्लाइ, 200 मीटर बटरफ्लाइ, या 400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हो...माइकल ने पूल में एक ऐसा इतिहास लिखा है जिसे दशकों तक बदल पाना मुश्किल होगा...ऐसा इतिहास जिसे सिर्फ और सिर्फ सुनहरी अक्षरों में लिखा गया है... एक ही ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल, यह सिर्फ खेल नहीं है, चमत्कार है

सत्यम की असत्य कथा

बीस साल पहले सत्यम की नींव बी रामालिंगा राजू ने रखी थी... देखते ही देखते सत्यम देश की चौथी बड़ी आईटी कंपनी में शुमार हो गई... कंपनी के चेयरमैन बी रामालिंगा राजू धन के महासागर में तैरते रहे... राजू को फॉर्चून मैगजीन ने दुनिया के नामी गिरामी धनकुबेरों की लिस्ट में शामिल किया... लेकिन राजू भूल गए कि कॉर्परेट जगत में इमारत बनने में ज्याद समय नहीं लगता तो महल को जमींदोज होने में भी ज्यादा वक्त की दरकार नहीं होती... कंपनी के लाभ या घाटे को ऑडिटर पलक झपकते हीं करोड़ों को लाखों में बदल देते हैं... सत्यम के साथ भी यही नाइंसाफी हुई... सत्यम को असत्मय बनाने के लिए कंपनी को दोनों हाथों से लूटा जाता रहा... कंपनी के मालिक राजू अंधी देवी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर इस काले खेल को देखते रहे... सिर्फ इसलिए कि कंपनी के कैंसर रुपी आर्थिक बीमारी का पता कहीं दुनिया को न चल जाए... बीमारी जब लाइलाज हो गई तो कंपनी के कप्तान ने बीच मंझधार में इसे छोड़ दिया... सत्यम रुपी जहाज पर सवार 52,000 हजार कर्मचारी आठ-आठ आंसू बहाने पर मजबूर हैं...अपने खून- पसीने की एक-एक कमाई निवेश करने वाले निवेशकों के पास आज कुछ भी नहीं हैं... कंपनी के चेयरमैन ने तो दुनिया के सामने अपनी गलती भी मान ली.... लेकिन अहम सवाल है कि दुनिया भर में आर्थिक ताकत का नगाड़ा पीटने वाला भारत अब किस मुंह से निवेशकों को निवेश के लिए कहेगा...क्या गारंटी है कि अब कोई सत्यम असत्यम नहीं होगा...क्यों नहीं केतन पारेख, हर्षद मेहता जैसे जालसाजों को सजा मिली...

Sunday, November 23, 2008

परछाई

साथ चलती है पल-पल साथ निभाती है कोई चींज तो वह है परछाई

ना कोई रिश्ता ना कोई स्वार्थ फिर भी साथ निभाती है

जीवन के शुरुआत से जीवन के अंत तक साथ निभाती है परछाई

सुख में दुख में जीवन के हर सावन में एक कभी छोड़ती साथ

लेकिन हम अपनी परछाई से करते है परहेंज

परछाई को देख उससे दूर भागते है लेकिन

यही एक वो एक चीज है जो हर घड़ी में हर परिस्थिति में हमारे साथ रहती है

हमें अपनी परछाई को कभी भी अपने से बेगाना नहीं करना चाहिए

जिंदगी का सफर

जिंदगी के सफर में लोगों से मिलने बिछड़ने का सिलसिला चलता रहता स सफर में लोग आते है मिलते है और फिर अलग हो जाते है साथ रह जाती है तो खट्टी मिठी यादें। वो यादे जिनहे याद करके कभी तो हम मुस्कुराते है तो कभी उदास हो जाते है लेकिन जिंदगी का सफर लगातार चलता रहता है यह वो धार है जिसके वेग को हम बदल नहीं सकते हमे इसके साथ ताल से ताल मिलाकर चलना होता है वरना हम पीछे छुट जाएंगे और हमें पता भी नहीं चलेंगा।इस सफर में हम एक यात्री की तरह ही है अच्छे बुरे अनुभवों के बावजूद भी जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती रहती है कुछ बदलना पड़ता है तो अपनी रफ्तार।लेकिन रफ्तार को बदलने के बाद जो खुशी और सुकून मिलता है वहीं जीत तक ले जाने में हमें मदद करता है। हमें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।अपनी हिम्मत बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि एक बात जो साथ रहती है वह है अपने ऊपर विश्वास जो कभी हमारा साथ नहीं छोड़ती। विश्वास और हिम्मत के साथ हम जिंदगी की लड़ाई में सफल हो सकते है। और जिंदगी की रफ्तार तय कर सकते है। और उसके साथ आगे बढ़ सकते है इस रफ्तार में हमें एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि दुनिया में कोई किसी का नहीं होता।जिंदगी की रफ्तार हमें खुद ही तय करनी होती है कभी इसमें हम हारा हुआ महसूस करते है कभी पिछड़ा हुआ महसूस करते है।यदि इस बात पर नजर डाले तो बहुत सी बाते सामने आती है लेकिन इन बातों को अपनी ताकत बनानी चाहिए क्योंकि कमजोरियों के जरिए जिंदगी की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। तो यदि जिंदगी के सफर में कामयाब होना है तो इसकी ताल से ताल मिलाकर चलना चाहिए।अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए

Sunday, November 9, 2008

वीकली ऑफ का रोना

ऑफ की कहनी बड़ी ही अजीब है मीडिया जैसे पेशे में खासतौर से .हर किसी को एक बात का रोना रहता है।छुट्टी नहीं मिलती।वीकली ऑफ में भी कभी-कभी दफ्तर जाना पड़ता है।वीकली ऑफ के बीतते ही अगले वीकली ऑफ के लिए दिनों की गिनती शुरु हो जाती है।वीकली ऑफ के एक दो दिन पहले मन में खुशी की तरंगे उठने लगती है कि अब तो वीकली ऑफ नजदीक है।लेकिन सोचिए वीकली ऑफ के दिन आप को ऑफिस आने को कह दिया जाए।तो कैसा लगता कोई उपाए भी नहीं ऑफिस तो आना है ही बॉस का आदेश जो है।कर भी क्या सकते है सिवाए इस बात के की कहीं इस वीकली ऑफ को एडजस्ट किया जाएगा।लेकिन कभी-कभी ये सोचना भी गलत साबित होता है...खैर इस बात का कोई उपाए नहीं

Monday, October 6, 2008

रिश्तें

कुछ बुझे अनसुलझे सवाल रहते है जिनका कभी कोई जवाब नहीं होता..कभी हम जवाब जानने की कोशिश नहीं करते तो कभी जानते हुए भी नहीं समझते.कभी समझते हुए भी नहीं मानते क्योकिं सच हमेशा कड़वा होता है..ये बात बिल्कुल सच है..क्योंकि कभी कभी सच को हम बर्दाशत नहीं कर पाते...दिल में दर्द होता है...और फिर लगता है कि ऐसी गलती हमने क्यों की..क्या हमारे साथ ही ऐसा होना था...इसी तरह के सवाल उठते है फिर एक बार लगता है कि भूल जाओ सब कुछ जो भी था एक बुरा सपना था....दिल बार बार एक ही सवाल करता है...क्या उसके जाने से दुनिया खत्म हो जाएगी...क्या उसके जाने से दुनिया बदल जाएगी...क्या उसके बाद कोई दुनिया नहीं. कुछ पल के लिए दुनिया उजाड़ सी लगती है..लेकिन समय हर बात की दवा होती है...ये भी सच है कि..समय के साथ रिश्तों पर धूल लगती जाती है...यादों भी पुरानी हो जाती है...लेकिन यादों पर धूल लगने से पहले ही अगर ऐसी यादों को दफन कर दिया जाए...तो रिश्तों के खत्म होने पर दुख नहीं होगा...हम रिशतों में खुद को बांधते है जब तक वह साथ होते है तब तक जिंदगी हसीन लगती है...लेकिन रिश्ते के टूटने पर बाद हर चीज बेगानी लगती है...ऐसे रिश्तों को बनाने से परहेज करना चाहिए जिनका परिणाम ना हो...