Monday, January 19, 2009
जलपुरुष की स्वर्ण यात्रा
जलापुरुष की स्वर्ण यात्रा
सत्यम की असत्य कथा
बीस साल पहले सत्यम की नींव बी रामालिंगा राजू ने रखी थी... देखते ही देखते सत्यम देश की चौथी बड़ी आईटी कंपनी में शुमार हो गई... कंपनी के चेयरमैन बी रामालिंगा राजू धन के महासागर में तैरते रहे... राजू को फॉर्चून मैगजीन ने दुनिया के नामी गिरामी धनकुबेरों की लिस्ट में शामिल किया... लेकिन राजू भूल गए कि कॉर्परेट जगत में इमारत बनने में ज्याद समय नहीं लगता तो महल को जमींदोज होने में भी ज्यादा वक्त की दरकार नहीं होती... कंपनी के लाभ या घाटे को ऑडिटर पलक झपकते हीं करोड़ों को लाखों में बदल देते हैं... सत्यम के साथ भी यही नाइंसाफी हुई... सत्यम को असत्मय बनाने के लिए कंपनी को दोनों हाथों से लूटा जाता रहा... कंपनी के मालिक राजू अंधी देवी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर इस काले खेल को देखते रहे... सिर्फ इसलिए कि कंपनी के कैंसर रुपी आर्थिक बीमारी का पता कहीं दुनिया को न चल जाए... बीमारी जब लाइलाज हो गई तो कंपनी के कप्तान ने बीच मंझधार में इसे छोड़ दिया... सत्यम रुपी जहाज पर सवार 52,000 हजार कर्मचारी आठ-आठ आंसू बहाने पर मजबूर हैं...अपने खून- पसीने की एक-एक कमाई निवेश करने वाले निवेशकों के पास आज कुछ भी नहीं हैं... कंपनी के चेयरमैन ने तो दुनिया के सामने अपनी गलती भी मान ली.... लेकिन अहम सवाल है कि दुनिया भर में आर्थिक ताकत का नगाड़ा पीटने वाला भारत अब किस मुंह से निवेशकों को निवेश के लिए कहेगा...क्या गारंटी है कि अब कोई सत्यम असत्यम नहीं होगा...क्यों नहीं केतन पारेख, हर्षद मेहता जैसे जालसाजों को सजा मिली...
