Monday, January 19, 2009
जलपुरुष की स्वर्ण यात्रा
जलापुरुष की स्वर्ण यात्रा
सत्यम की असत्य कथा
बीस साल पहले सत्यम की नींव बी रामालिंगा राजू ने रखी थी... देखते ही देखते सत्यम देश की चौथी बड़ी आईटी कंपनी में शुमार हो गई... कंपनी के चेयरमैन बी रामालिंगा राजू धन के महासागर में तैरते रहे... राजू को फॉर्चून मैगजीन ने दुनिया के नामी गिरामी धनकुबेरों की लिस्ट में शामिल किया... लेकिन राजू भूल गए कि कॉर्परेट जगत में इमारत बनने में ज्याद समय नहीं लगता तो महल को जमींदोज होने में भी ज्यादा वक्त की दरकार नहीं होती... कंपनी के लाभ या घाटे को ऑडिटर पलक झपकते हीं करोड़ों को लाखों में बदल देते हैं... सत्यम के साथ भी यही नाइंसाफी हुई... सत्यम को असत्मय बनाने के लिए कंपनी को दोनों हाथों से लूटा जाता रहा... कंपनी के मालिक राजू अंधी देवी की तरह आंखों पर पट्टी बांधकर इस काले खेल को देखते रहे... सिर्फ इसलिए कि कंपनी के कैंसर रुपी आर्थिक बीमारी का पता कहीं दुनिया को न चल जाए... बीमारी जब लाइलाज हो गई तो कंपनी के कप्तान ने बीच मंझधार में इसे छोड़ दिया... सत्यम रुपी जहाज पर सवार 52,000 हजार कर्मचारी आठ-आठ आंसू बहाने पर मजबूर हैं...अपने खून- पसीने की एक-एक कमाई निवेश करने वाले निवेशकों के पास आज कुछ भी नहीं हैं... कंपनी के चेयरमैन ने तो दुनिया के सामने अपनी गलती भी मान ली.... लेकिन अहम सवाल है कि दुनिया भर में आर्थिक ताकत का नगाड़ा पीटने वाला भारत अब किस मुंह से निवेशकों को निवेश के लिए कहेगा...क्या गारंटी है कि अब कोई सत्यम असत्यम नहीं होगा...क्यों नहीं केतन पारेख, हर्षद मेहता जैसे जालसाजों को सजा मिली...
Sunday, November 23, 2008
परछाई
ना कोई रिश्ता ना कोई स्वार्थ फिर भी साथ निभाती है
जीवन के शुरुआत से जीवन के अंत तक साथ निभाती है परछाई
सुख में दुख में जीवन के हर सावन में एक कभी छोड़ती साथ
लेकिन हम अपनी परछाई से करते है परहेंज
परछाई को देख उससे दूर भागते है लेकिन
यही एक वो एक चीज है जो हर घड़ी में हर परिस्थिति में हमारे साथ रहती है
हमें अपनी परछाई को कभी भी अपने से बेगाना नहीं करना चाहिए
जिंदगी का सफर
Sunday, November 9, 2008
वीकली ऑफ का रोना
Monday, October 6, 2008
रिश्तें
Saturday, September 20, 2008
मौत के बाद पीछे रह जाती है यादें
जामिया नगर में हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध चरमपंथी मारे गए थे और एमसी शर्मा भी घायल हो गए थे जिनकी बाद में मौत हो गई मोहन चंद शर्मा के घर पर बड़ी तादाद में उनके प्रशंसक, मीडियाकर्मी, राजनीतिक लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और दिल्ली पुलिस के उनके सहयोग इकट्ठा थे. नारों और जयकारों के बीच शव के आगे उनका बेटा असहाय सा चल रहा था. देवांशु की हालत ऐसी हो चुकी थी कि डेंगू और इस घटना ने उसको मानसिक और शारीरिक रूप से और कमज़ोर कर दिया था. संस्कार निभाने आया बेटा एक घंटे पिता के शव के पास रहकर वापस अस्पताल चला गया. शुक्रवार की मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस ने केवल एक सिपाही नहीं खोया है, एक पत्नी ने पति खोया है, माँ-पिता ने अंतिम दिनों का सहारा खोया है. दो बच्चों ने एक पिता खोया है जिससे उन्हें बेहद प्यार था, जिसपर उन्हें बेहद गर्व था. ..मुठभेड़ की चर्चा और मोहन चंद शर्मा की यादें कुछ समय तक ताज़ा रहेंगी और फिर समय का पहिया उनसे आगे निकलता चला जाएगा. पर किसी वारदात, मुठभेड़ या हिंसा में मरनेवाले कोई भी हों, पीछे बहुत कुछ अधूरा छोड़ जाते हैं. ज़िंदगी का यह सच मोहन चंद शर्मा के परिवार से भी जुड़ चुका है.
